फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lots of illegal hoardings at intersections

Basti News: चौक- चौराहों पर अवैध होर्डिंग की भरमार...शहर के डिवाइडर तक नहीं बचे

Sun, 28 Jan 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jan 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Lots of illegal hoardings at intersections
नियम कानून ताक पर, जहां जी किया वहीं लगा दी होर्डिंग
विज्ञापन

अनियमित होर्डिंग लगने से छिन रही बिगड़ रही शहर की रौनक
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शहर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े फ्लेक्स लगाए गए हैं। प्रमुख सड़कों के डिवाइडर तक होर्डिंग से नहीं बचे। जहां देखों वहीं होर्डिंग और बैनर के चलते शहर की रौनक बिगड़ रही है। होर्डिंग कारोबारियों ने नियम-कानून ताक पर रख, जहां जी कर रहा है वहीं होर्डिंग लगा दे रहे हैं।
शहर की सड़कों पर अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर की भरमार है। कहीं पेड़ों पर इसे लटकाया गया है तो कहीं बिजली के खंभे और बास-बल्लियों के सहारे खड़ा कर दिया गया है। विभिन्न प्रचार एजेंसियों की तरफ से राजनीतिक दलों एवं व्यावसायिक कंपनियों के प्रचार करने की होड़ मची है। जैसे ही इन्हें किसी अवसर पर प्रचार करने का ठेका मिलता है, रातोरात शहर को होर्डिंग से पाट दिया जाता है। इससे सुबह शहर की खूबसूरती छिनी नजर आती है।
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी कर लगाए जा रहे होर्डिंग से आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही है। सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर नीचे की तरफ लटकाए गए होर्डिंग वाहन चालकों का ध्यान भटका दे रहे हैं। जिससे वह अक्सर अनियंत्रित हो जा रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। नगर पालिका प्रशासन होर्डिंग कारोबारियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। हर बार कार्रवाई की योजना बनती है, लेकिन कारोबारियों के रसूख के आगे यह ठंडे बस्ते में चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डिवाइडर पर नीचे ही लटका दिए हैं होर्डिंग
गांधीनगर मार्ग पर रोडवेज से लेकर कंपनीबाग तक सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर होर्डिंग से पटे पड़े हैं। यह इतना नीचे लटक रहे हैं। यदि ध्यानपूर्वक गाड़ी न चलाएं तो इनसे टकराने की आशंका बनी रहती है। गांधीनगर मुख्य बाजार में हनुमानगढ़ी से लेकर एसबीआई मुख्य शाखा तक डिवाइडर पर करतारबद्ध ढंग से होर्डिंग लटका दी गई हैं। यह इतना नीचे है कि यदि ध्यान न दिया जाए तो मोटरसाइकिल सवार इनसे टकरा सकते हैं। भीड़ के दौरान दाहिने-बाए होने के दौरान अक्सर लोग इन होर्डिंग की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। कमोवेश यही हाल मालवीय मार्ग के डिवाइडर पर भी है। यहां डिवाइडर पर लगाए गए रोड लाइट के खंभों पर होर्डिंग लटकाई गई है। यदा- कदा प्रशासनिक अभियान चलता है तो सिर्फ होर्डिंग हटवाने तक ही सिमट कर रह जाता है। इसके अलावा कारोबारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
..
छिन गई चौक-चौराहों की रौनक
शहर के कंपनीबाग, शास्त्री चौराहा की रौनक छिन गई है। यह स्थल चौतरफा होर्डिंग, पोस्टर और बड़े-बड़े फ्लेक्स से ढके रहते हैं। फव्वारा तिराहा और संत गाडगे तिराहा की खूबसूरती छिन गई है। यहां बड़े-बड़े होर्डिंग लटकाए गए हैं, जिनके लोहे के एंगल सड़क के किनारे लगे हुए हैं। कमोवेश रौता चौराहा, बैरिहवां, रंजीत चौराहा, नेहरू तिराहा के पास डिवाइडर के पोल से लेकर चौराहे के आसपास खाली स्थानों पर होर्डिंग लगाई गई है। रोडवेज स्थित भगत सिंह पार्क, बीएसएनएल गेट के निकट, दक्षिण दरवाजा, अस्पताल चौराहा और रेलवे स्टेशन गेट पर प्रचार सामग्रियों की भरमार है।
...
महज चार एजेंसिया है पंजीकृत, दर्जन भर कर रही प्रचार
नगर पालिका परिषद में होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिए केवल चार एजेंसिया पंजीकृत हैं। जबकि शहर में एक दर्जन एजेंसियां होर्डिंग लगा रही हैं। बिना पंजीकरण के कार्य कर रही प्रचार एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
...
हाईकोर्ट से हुआ है स्टे
पालिका प्रशासन की ओर से पिछले दिनों कार्रवाई शुरू की गई तो कुछ एजेंसियों ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया। कुछ प्रचार एजेंसियां की मानें तो उनका शुल्क कोर्ट में जमा होता है। वर्ष 2023-24 में 30 लाख रुपये विज्ञापन से आय का लक्ष्य था। मगर, यह पूरा नहीं हुआ। अनुमान है कि अगर सभी होर्डिंग से रुपये वसूला जाए तो करोड़ रुपये वार्षिक आय हो सकती है।
...
होर्डिंग लगाने के यह हैं नियम
शहर में मुख्य सड़कों के किनारे होर्डिंग लगाने की अनुमति नहीं है। किसी भी चौराहे के 100 मीटर की परिधि में भी होर्डिंग नहीं लग सकती है। होर्डिंग लगाने से पहले संबंधित एजेंसी को यातायात पुलिस से एनओसी लेने की जरूरत होती है। नगर पालिका सीमा क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए कुल 135 स्थल चिह्नित किए गए हैं।

...
कोट

अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग जल्द हटवाए जाएंगे। प्रचार एजेंसियों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

-अजय शुक्ल, विज्ञापन प्रभारी, नगर पालिका।

...
कोट

शहर को अवैध होर्डिंग से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। नगर पालिका की भूमि पर यदि बिना पंजीकरण के किसी प्रचार एजेंसी के होर्डिंग पाए गए तो संबंधित पर कार्रवाई भी होगी।
-सत्येंद्र सिंह, प्रभारी ईओ/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed