{"_id":"69c2edbcf03011f9db052457","slug":"lost-woman-reunited-with-family-basti-news-c-207-1-bst1006-155469-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: भटकी महिला को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: भटकी महिला को परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
बस्ती। बेटे के साथ दिल्ली से बिहार के मुजफ्फरपुर दवा कराने के लिए जा रही महिला मंगलवार को भोर में अनजाने में बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर उतर गई। जब बेटे ने देखा सीट पर मां नहीं है, तो वह खलीलाबाद स्टेशन पर उतर गया और बस्ती जीआरपी को सूचना दी।
यात्री शहजाद ने बताया कि वह हरियाणा के ग्राम सुडका थाना नूह जिला का रहने वाले हैं। 24 मार्च को दिल्ली जंक्शन से अपनी मां नसीम (51) को दवा कराने के लिए आम्रपाली एक्सप्रेस से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रहे थे। भोर में करीब पांच बजे के आसपास बस्ती रेलवे स्टेशन पर उनकी मां नसीमा नीचे उतर गईं और कहीं चली गईं।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि शहजाद के बताने के अनुसार हेड कांस्टेबल राजेश यादव, आरक्षी विजय यादव व पूजा की टीम ने सूचना मिलते ही सभी प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर सहित आसपास खोजबीन चालू कर दी। महिला हंडिया ओवरब्रिज के पास से मिल गई। जीआरपी ने उन्हें सकुशल बेटे को सुपुर्द किया। संवाद