फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lord Jesus was born, Merry Christmas echoed in the churches, congratulations

Basti News: जन्मे प्रभु यीशु, गिरजाघरों में गूंजा मेरी क्रिसमस, दी बधाई

Wed, 25 Dec 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus was born, Merry Christmas echoed in the churches, congratulations
सेंट जॉन्स चर्च,
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मंगलवार की रात गिरजाघरों में खुशियां छा गईं। प्रभु यीशु के जन्म लेते ही मेरी क्रिसमस गूंज उठा। प्रार्थना सभा हुआ और कैरल गाए गए। मसीही समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस की बधाई दी।
प्रभु यीशु के आगमन की तैयारियों में मसीही समाज के लोग पूरे दिन जुटे रहे। स्वागत के लिए मसीही समाज के लोग घर और चर्च को सजाने में व्यस्त नजर आए। प्रभु यीशु के स्वागत में चर्च को झालर, लाइट से सजाया गया था। जगह-जगह सितारे लगाए गए। शाम तक चर्च पर विश्वासियों का जुटना शुरू हो गया था। सुंदर परिधानों में महिला, पुरुष और बच्चे हर्षित नजर आए।
विज्ञापन

रात में करीब 11 बजे गिरजाघरों में मेरी क्रिसमस की गूंज होने लगी। मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रभु के जन्मदिन पर गीत-संगीत के कार्यक्रम हुए। चर्च के फादर ने प्रभु यीशु के उपदेश को सुनाया। सेंटा क्लाज ड्रेस में बच्चे हर्षित नजर आए। सेंट जांस चर्च, सीएनआई चर्च, विक्ट्री एजी चर्च, एल सद्दाई पेंटिकास्टिल चर्च, सेंट वेसिल चर्च में प्रार्थना सभा में मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया।

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

लीड कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सजधज कर आए बच्चे। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed