{"_id":"5ed6791a8ebc3e906f64b921","slug":"lockdown-in-basti-44-basti-news-gkp353352313","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्क रहें सभी, कोरोना से नहीं मिली है छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्क रहें सभी, कोरोना से नहीं मिली है छूट
विज्ञापन
बस्ती के गांधीनगर स्थित एक शोरूम के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा उल्लंघन।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतर्क रहें सभी, कोरोना से नहीं मिली है छूट
बस्ती। आवाम को सहूलियत देने के लिए अनलॉक-0.1 की घोषणा सोमवार को की गई है। इस अवधि में परिवहन निगम की बसों के संचालन, रेल आदि सेवाओं को छूट दी गई है, लेकिन आप सतर्क रहें। क्योंकि जरूरी सेवाओं में छूट दी गई है, लेकिन कोरोना से छूट नहीं मिली है।
जिले में बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या चिंता का विषय है। अब हमें और भी सर्तक रहने की जरूर है। प्रशासन की ओर से शॉपिंग मॉल सहित अन्य दुकान संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराएं। हैंड सैनिटाइजर भी रखें, लेकिन बहुत से ऐसे स्थान दिख जाएंगे, जहां सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। बानगी के तौर पर शहर के कुछ बैंकों को ही ले लीजिए। यहां बकायदा लाइन लग रही हैं। लाइन में खड़े बहुत से ऐसे लोग भी दिख जाएंगे, जिन्हें कोरोना का भय ही नहीं है। इनके चेहरे पर न तो मास्क है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। यही हाल सब्जी की दुकानों पर भी देखने को मिल जाएंगी। जिम्मेदारों की नजर भी इन पर नहीं पड़ रही है। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र कहते हैं कि सभी दुकानदारों व बैंकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक है। सैनिटाइजर रखना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।