फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lockdown: Confusion, days spent in curiosity

लॉकडाउन: भ्रम, कौतूहल में बीता पहला दिन

Wed, 25 Mar 2020 07:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Confusion, days spent in curiosity
रोडवेज तिराहे पर सूना पड़ा सड़क। - फोटो : BASTI
लॉकडाउन: भ्रम, कौतूहल में बीता पहला दिन
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन का पहला दिन बुधवार भ्रम, कौतूहल, उहापोह व भय के बीच गुजरा। आगामी 20 दिन के दौरान संभावित परेशानियों की चिंता, हर घंटे जारी हो रहे सरकारी आदेश-निर्देश और नियमों को लेकर भ्रम, उहापोह और वायरस फैलने या रोकने को लेकर लोगों में कौतूहल देखा गया। एलान होते ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गया। लोगों को घर में कैद रहने की अपील करती लाउडस्पीकर पर आवाज गूंजने लगी। इस बात का पूरा ख्याल रखा गया कि लोगों को कोई परेशानी न हो।

इसके लिए पुलिसकर्मी पूरे शहर का निरीक्षण कर हालात की जानकारी लेती रही। खासकर गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती आदि क्षेत्र में पुलिस की कड़ी नजर रही। सड़क पर घूमते मिले लोगों से भी इस आशंका में पूछताछ की गई कि कहीं वो बाहर से तो नहीं आए हैं। बुधवार सुबह आठ बजे ही पुलिस फोर्स पूरे शहर में चिह्नित किए गए स्थानों पर तैनात हो गई थी। कमिश्नर अनिल कुमार सागर, आईजी आशुतोष कुमार, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज के अलावा अन्य अधिकारी क्षेत्र में जायजा लेते रहे। सभी एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर और थाना-चौकी प्रभारी सुबह होते ही गश्त में निकल पड़े। हालांकि, शहर में सभी बाजार बंद होने और सड़क पर इक्का-दुक्का लोगों के ही नजर आने से पुलिस ने राहत की सांस ली। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। हाईवे पर सन्नाटा दिखा। बस स्टैंड परिसर से बसें बाहर नहीं निकली। रेलवे स्टेशन पर टिकट खिड़की बंद रहीं। हाईवे से लेकर मुख्य बाजार में पुलिस और अधिकारियों की गाड़ियां राउंड ले रही थीं। आमजन को कोरोना से बचाने के लिए सतर्कता के मोर्च पर मुस्तैदी के साथ डटे चिकित्सक, मेडिकल स्टॉफ, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वच्छता से जुडे लोगों को सहयोग देने में लोग तत्पर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed