{"_id":"67c0a4e79b2fcf6fb1052aba","slug":"livelihood-friends-were-made-aware-basti-news-c-207-1-bst1001-132700-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आजीविका सखियों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आजीविका सखियों को किया गया जागरूक
Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती में बनकटी, रुधौली और हरैया ब्लॉक की आजीविका सखियों के लिए एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. पीके मिश्रा ने महिलाओं को केंद्र पर स्थापित विभिन्न सजीव इकाइयों कृपाली हाउस, नेट हाउस, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन, बीज उत्पादन और मातृ- वृक्ष पौधशाला के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सब्जी एवं फल पौध नर्सरी तैयार करने की विधि और इससे होने वाले आर्थिक लाभों पर भी प्रकाश डाला। वैज्ञानिक डॉ. बीवी सिंह ने वर्मी कंपोस्ट उत्पादन एवं पशुपालन की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. अंजली वर्मा ने पोषण वाटिका में सब्जियों एवं फलों के चयन, उनके मानक ले-आउट और मूल्यवर्धित उत्पादों पर चर्चा की। हरिओम मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम कुल 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद