{"_id":"6acfea05dfd6bda9b2024165","slug":"liquor-shops-inspected-instructions-issued-basti-news-c-207-1-bst1001-169454-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शराब की दुकानों की हुई जांच, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शराब की दुकानों की हुई जांच, दिए निर्देश
विज्ञापन
बस्ती। जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को विभागीय टीम ने शराब की दुकानों की जांच की। दुकानदारों को सफाई रखने के निर्देश दिए गए। दुकानों में उपलब्ध स्टॉक भी देखा गया।
आबकारी निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने बस्ती सदर सर्किल क्षेत्र के लोहटी, ओडवारा, परसा जाफर, कुसम्हा, मुंडेरवा समेत एक दर्जन दुकानों की जांच की। इस दौरान दुकानों के आसपास शराब, बीयर की फेंकी गई बोतलों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षक ने कहा कि दुकान और उसके आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। ताकि आसपास के लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने देसी और विदेशी शराब का स्टॉक भी चेक किया। कहा कि दुकानों पर प्रमाणित शराब की बिक्री होनी चाहिए। यदि कहीं मिलावटी शराब बेचने की शिकायत मिली तो तत्काल जांच करके कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के चलते दुकानदार सहमे रहे। संवाद