{"_id":"588f7e594f1c1b2f3de8122c","slug":"lining-both-sides-of-the-track-will-be","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी के दोनों ओर होगी लाइनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी के दोनों ओर होगी लाइनिंग
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती शहर में लाइलाज बन चुकी अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अब सड़क के दोनो तरफ की पटरी पर पेंट से लाइनिंग कराई जाएगी। लाइन के बाहर कोई भी दुकानदार यदि अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
शहर में सड़क की पटरियों पर दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने के कारण शहर की खूबसूरती तो बिगड़ ही रही है, यातायात संचालन में भी दिक्कतें आती हैं। शहर के विभिन्न मार्गों, चौराहों पर अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या से निजात दिलाने की नवागत डीएम प्रभुनरायन सिंह ने पहल की है। उन्होंने 24 जनवरी को व्यापारी नेताओं के साथ कोतवाली में बैठक के दौरान अतिक्रमण हटाने के सवाल पर लिए गए निर्णय के क्रम में नगर पालिका प्रशासन को विभिन्न दिशा निर्देश दिए है।
शहर के प्रमुख चौराहों जैसे शास्त्री चौक, गुरु गोविंद सिंह चौक कंपनी बाग, रोडवेज व रौता चौराहा पर 50 मीटर की परिधि में सड़क/पटरी और गांधीनगर में इंटर लाकिंग पटरी पर दोनो तरफ पेंट से लाइनिंग कराकर चिन्हित करने का निर्देश दिया है। लाइन के बाहर कोई व्यक्ति या दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा। अतिक्रमण हटाने की दिशा में की गई इस पहल के लिए नगर पालिका के एई एके मिश्र को नोडल अधिकारी और सहयोग के लिए नगर पालिका के लिपिक गिरीश कुमार सिंह को लगाया गया है। एई अपने देखरेख में पटरी पर पेंटिंग का कार्य पूर्ण कराएंगे, इसके साथ ही प्रगति से प्रशासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डा. आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि संबधित एई, जेई और लिपिक के साथ ही सीओ सिटी, कोतवाल, संबधित क्षेत्र के चौकी प्रभारी को भी पत्र भेजकर डीएम की मंशा से अवगत करा दिया गया है।