{"_id":"bce119bd081476cd49f62e0d36d4ef10","slug":"light-parv-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद, कीर्तन, लंगर के साथ मना प्रकाशोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद, कीर्तन, लंगर के साथ मना प्रकाशोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कौमी एकता के प्रतीक विश्व बंधुत्व एवं भाईचारा का संदेश देने वाले
विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव गुरुवार को कंपनीबाग गुरुद्वारा
में भजन कीर्तन और लंगर के साथ संपन्न हुआ।
कीर्तन दरबार में रागी जत्था भाई निरमेर सिंह एंड पार्टी ने ...देह शिवा पर मोहे हैं शुभ करमन ते कबहूूं ड डरौ, न डरौ अरी सों जब जाय लरौ, निश्चै कर अपनी जीत करो... भजन सुनाकर संगत का मनमोह लिया। फिरोजपुर (पंजाब) से आए दिलजोत सिंह ने ...वाहे गुुरु गोविंद सिंह आपै गुरु चेला... सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया।
दोपहर बाद जिलाधिकारी अनिल कुमार दमेले, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीडीओ सोबरन सिंह और एसडीएम राम प्रसाद गुरुद्वारा पहुंचे और आयोजन में शामिल हुए। डीएम ने गुरु गोविंद सिंह जी के खालसा पंथ के उद्गम में उनके योगदान को रेखांकित किया।
अपर जिलाधिकारी ने एकता, अखंडता और प्रेम का संदेश देने वाले श्री गुरु गोविंद सिंह जी को नमन करते हुए उनके संकल्पों पर चलने का संदेश दिया। उप जिलाधिकारी सदर ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से अधिकारियों को सरोपा भेंट किया गया।
आयोजन में पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार जगवीर सिंह, रविंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद शुक्ला, अंकुर वर्मा, प्रीतम सिंह, रवींद्र पाल सिंह, कुलवेंद्र सिंह जेमस, राजेंद्र सिंह काका, रघुवीर सिंह, अमृतपाल सिंह, कुलवेंद्र सिंह, जसकीरत सिंह, मंजीत सिंह, हरचरन कौर, दमनप्रीत सिंह, अमनजीत सिंह, मनजीत सिंह, तरुण कुमार मलहोत्रा, ओमप्रकाश, दिलजोत सिंह, सुरेश खत्री, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।