फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Letter written to DRM to make Munderwa a model station

Basti News: मुंडेरवा को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए डीआरएम को लिखा पत्र

Fri, 10 Oct 2025 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 10 Oct 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Letter written to DRM to make Munderwa a model station
बस्ती। भाजपा नेता व अधिवक्ता मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने मुंडेरवा में मुंबई और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज व मुंडेरवा को मॉडल स्टेशन बनाने के लिए डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) लखनऊ मंडल को पत्र भेजा है। कहा है कि यहां पूर्वांचल की सबसे पुराना चीनी मिल है। सबसे अधिक उत्पादन क्षमता वाली यह मिल हजारों लोगों को रोजगार देती है। यहां अन्य जनपदों से भी लोगों का आना जाना है। दिल्ली व मुंबई में जाने वालों की संख्या अधिक है। बगल के जिले संत कबीरनगर के सेमरिहवा, टेमा, दुधारा, बाघनगर सहित अन्य स्थानों के लोगों के लिए मुंडेरवा स्टेशन करीब पड़ता है। ऐसे में दिल्ली एवं मुंबई जाने वाली ट्रेनों का ठहराव होना यहां जरूरी है। कहा कि यदि मांग नहीं पूरी हुई तो मुंडेरवावासियों के साथ रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed