फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekpalon the work boycott

लेखपालों ने कार्य बहिष्कार किया

Fri, 15 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 15 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon the work boycott
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 लेखपालों की समस्याओं व विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर लेखपाल संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को तहसील में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार गजानंद द्विवेदी को दिया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में एकत्रित हुए लेखपालों ने बैठक कर संघ के निर्देश पर कार्यों का बहिष्कार करते हुए मांग पत्र दिया।। एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, मंडलीय स्थान्नतरण नीति में परिवर्तन, नई पेंशन व्यवस्था की त्रुटि दूर करने सहित छह सूत्रीय मांगों का पत्रक नायब तहसीलदार को देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। संघ के महामंत्री सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश कहा कि लेखपाल 17 जुलाई से 22अगस्त तक शासन की उपेक्षापूर्ण नीतियों के विरोध मे काली पट्टी बांधकर विरोध जताएगें। यदि मांगें नहीं पूरी हुई तो कार्यों का बहिष्कार करते हुए 23- 29 अगस्त तक जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इस मौके पर रमेश चंद्र, अयोध्या यादव, परमात्मा श्रीवास्तव, इस्लाम अंसारी, राम लौट चौबे, दीपक श्रीवास्तव, सूर्य किशोर लाल, सतीश कुमार, कृपा शंकर पांडेय, योगेश शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed