{"_id":"631a342c0fa4a7560c3ca399","slug":"lekhpals-beat-villager-in-tehsil-basti-news-gkp4498437151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में लेखपालों ने ग्रामीण को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में लेखपालों ने ग्रामीण को पीटा
विज्ञापन
तहसील में लेखपालों ने ग्रामीण को पीटा
थाने में दोनों तरफ से दी गई तहरीर, सुलह की कोशिश
हर्रैया (बस्ती)। रास्ते की पैमाइश कराने के लिए चक्कर लगा रहे एक ग्रामीण की तहसील परिसर में कुछ लेखपालों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने लेखपाल पर रिश्वत लेने के बाद भी काम न करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी।
जानकारी होते ही लेखपाल भी थाने पहुंच गए और पीड़ित पर अभद्रता करते हुए मारपीट का आरोप लगया। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज करने बजाय दूसरे दिन आने को कहकर टाल दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम व पुलिस अधीक्षक से की है। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के चकसड़ गांव निवासी राम बहाल यादव के घर जाने वाले रास्ते को कुछ लोगों ने अवरुद्ध कर दिया है। डीह की आबादी में वर्षों से चल रहे रास्ते से अवरोध हटाने के लिए राम बहाल लेखपाल से मिले तो आरोप है कि लेखपाल ने पैमाइश के लिए रुपये की मांग की।
राम बहाल के मुताबिक उसने लेखपाल को ऑनलाइन व नकद रुपये दे दिए, मगर महीनों बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं की गई। बुधवार को वह तहसील पहुंचकर लेखपाल से पैमाइश कराने की बात करने लगा। दोनों में बातचीत के दौरान हाथापाई हो गई। आरोप है लेखपाल ने अपने सहयोगियों के साथ राम बहाल को मारा पीटा। पीड़ित के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
थाने पर तहरीर देने की सूचना पर लामबंद हुए कई लेखपाल व संघ के पदाधिकारी थाने पर पहुंच गए। लेखपाल की तरफ से भी राम बहाल के विरुद्ध तहरीर दी गई। थानेदार शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बुधवार को ही तहरीर मिली थी। पीड़ित व लेखपाल एक-दूसरे से पहले से परिचित है। उनमें सुलह समझौते की बातचीत चल रही है।