{"_id":"6918da896f6d3da5c706dbb7","slug":"lekhpal-roared-in-support-of-demands-basti-news-c-207-1-bst1001-147748-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मांगों के समर्थन में गरजे लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मांगों के समर्थन में गरजे लेखपाल
Sun, 16 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
भानपुर मे आठ सूत्रीय मांगो को लेकर धरना देते लेखपाल फोटो स्रोत-संवाद
बस्ती। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व आह्वान विभिन्न मांगों के समर्थन में सदर तहसील पर शनिवार को लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन किया।अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव व संचालन मंत्री देवेंद्र कुमार ने किया। धरने के आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि नौ साल से लेखपालों के पदनाम परिवर्तन के लिए प्रदेश नेतृत्व शासन में मांग रख रहा है, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव व मंत्री देवेंद्र कुमार ने कहा कि लेखपालों पर काम का अतिरिक्त दबाव है। हम अपने विभाग का काम तो करते ही हैं, साथ ही अन्य विभागों का भी काम करते हैं। इससे लेखपाल मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि नियत यात्रा भत्ता के नाम पर दो सौ व स्टेशनरी भत्ता के रूप में सौ रुपये मिलते हैं। उन्होंने स्टेशनरी भत्ता एक हजार व बाइक भत्ता देने की मांग की।
विज्ञापन
इस दौरान धर्मेंद्र कुमार,आमोद आर्य, भगवान तिवारी, हरि प्रसाद, रवीश सिंह,अनुराग श्रीवास्तव, विनोद चौधरी, मनोज कुमार, पूजा यादव आदि मौजूद रहीं।