फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lekhpal defied the government

लेखपालों ने सरकार को ललकारा

Fri, 09 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Fri, 09 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal defied the government
lekhpal - फोटो : amar ujala
बस्ती। छह सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे जिले भर के लेखपालों ने गुरूवार को सरकार को ललकारते हुए कहा कि अपना हक किसी भी कीमत पर लेकर रहेंगे, इसके लिए लेखपालों को कोई अस्मा भी नहीं रोक सकती है।
विज्ञापन

कहा कि अपने जायज हक के लिए अगर जेल भी जाना पड़े तो वे जाने को तैयार है। लेखपाल नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि जिले के एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्य मंत्री सहित दो अन्य राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त वाले जनप्रतिनिधि हैं, मगर इन लोगों ने लेखपालों की आवाज को सरकार तक नहीं पहुंचाया। इसका बदला लेखपाल आगामी विधानसभा के चुनाव में लेगा। 
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसुमेर और संचालन तहसील सदर के मंत्री धमेंद्र कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपालों के आंदोलन के चलते राजस्व के सभी कार्य ठप्प पड़ गएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि खतौनी न मिलने से कई लोंगो को अनेक प्रकार के कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। लेखपाल जुगुल किशोर वर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि लेखपाल पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अस्मा लगाने के बावजूद लेखपालों का मनोबल गिरा नहीं बल्कि बढ़ा ही है। 
धरने का समर्थन करने के लिए स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम आधार पाल, कोषागार संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाठक, बिजली कर्मचारी संघ के जिलाघ्यक्ष हरीराम मिश्र, विकास भवन कर्मेचारी संघ जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री संतकुमार मौजूद रहे।

 सतीश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार तिवारी,  विद्याधर द्विवेदी, अंजनी नंदन शरण, रणवीर सिंह, विजय पाल, श्याम लाल, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, नंद कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार शुक्ल, रफीक अहमद, इंदजीत यादव, राजेश्वरी उपाध्याय और यूनुस खान सहित अन्य लेखपालों ने धरने को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed