{"_id":"67ada5643e69810f91038d8b","slug":"lekhpal-arrested-red-handed-taking-bribe-in-basti-anti-corruption-took-action-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल गिरफ्तार, नाराज संगठन के साथियों ने किया थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल गिरफ्तार, नाराज संगठन के साथियों ने किया थाने का घेराव
Thu, 13 Feb 2025 01:25 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Published by: रोहित सिंह
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:25 PM IST
सार
लेखपाल संघ का आरोप है कि एंटी करप्शन टीम ने जानबूझकर जमीन पर पड़े रुपए जबरदस्ती जेब में डालकर कार्रवाई की है। नाराज लेखपाल कोतवाली पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते लेखपाल संगठन के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सदर तहसील के लेखपाल वेद प्रकाश दुबे को एंटी करेप्शन टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बहादुरपुर ब्लॉक के अगई भगाड़ गांव निवासी एक किसान अपने जमीन संबंधी किसी काम के लिए लेखपाल से संपर्क किया।
विज्ञापन
शिकायतकत्ता के अनुसार इसके बदले उसने रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे कई महीने से दौड़ाया जा रहा था। आजिज आकर उसने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। जिस पर बृहस्पतिवार दोपहर 11:30 बजे टीम ने तहसील परिसर में रुपए लेते समय गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
वहीं, लेखपाल संघ का आरोप है कि एंटी करप्शन टीम ने जानबूझकर जमीन पर पड़े रुपए जबरदस्ती जेब में डालकर कार्रवाई की है। नाराज लेखपाल कोतवाली पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन