फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   leady death in basti

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 07 Jun 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
leady death in basti
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। थाना क्षेत्र के छितही प्रहलाद गांव में विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पास के अमरूद के पेड़ में गमछे के बने फंदे से लटका शव मिला। परिवार के लोग आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
इसी क्षेत्र के भरौली निवासी राघवराम ने अपनी बेटी विद्यावती (29) की शादी वर्ष 2005 में छितही प्रहलाद निवासी कालिका प्रसाद के बेटे मनोज के साथ की थी। तहरीर के अनुसार, शादी के लगभग चार साल बाद अक्सर बेटी विद्यावती से ससुराल पक्ष के लोग झगड़ते थे। कई बार मामला संज्ञान में भी आया। उसके बाद कन्या पक्ष होने के नाते उन्होंने बेटी को समझाकर शांत किया। ससुराल पक्ष के लोगों पर विद्यावती को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए राघवराम ने बताया कि रविवार की रात उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

उनकी तहरीर पर पुलिस ने विद्यावती के पति मनोज कुमार, ससुर कालिका प्रसाद, जेठ अनिल कुमार, देवर प्रेम व मुन्ना सहित परिवार की दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी पुरुष घर छोड़कर हट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed