{"_id":"5ed3ca0f8ebc3e90941e5847","slug":"leady-death-by-hanging-basti-news-gkp3531248159","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
सिकंदरपुर (बस्ती)। परशुरामपुर क्षेत्र के हैदराबाद बाजार निवासी 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव छत की कुंडी से फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी पंकज कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
धुसवा थाना नवाबगंज जिला गोंडा की गुड़िया की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हैदराबाद बाजार निवासी गोपाल यादव के साथ हुई थी। ससुराल के लोगों के अनुसार, रात में सब सोने चले गए। देर रात घटना की जानकारी हुई। रविवार को मृतका के भाई अनिल की सूचना पर पुलिस पहुंची। अनिल का आरोप है कि उनकी बहन गुड़िया को ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
पुलिस ने पति गोपाल, ससुर जय कुमार, सास कलावती और देवर बलराम व श्याम बाबू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।