फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laxity in development work will not be tolerated: Commissioner

विकास कार्यों में शिथिलता बर्दास्त नहीं : आयुक्त

Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Laxity in development work will not be tolerated: Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी मंडलीय अधिकारी विभाग में संचालित लाभपरक योजनाओं का लाभ पात्रों को चिह्नित कर पहुंचाएं।
आयुक्त बृहस्पतिवार को कार्यालय सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं को पूर्ण किया जा चुका है, उसे तत्काल सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान उन्होंने संयुक्त निदेशक कृषि अविनाश चंद्र तिवारी को निर्देशित किया कि शासन के मंशानुरूप शत-प्रतिशत कार्य को पूर्ण कराएं। मुख्यमंत्री शादी विवाह योजना, कन्या विवाह सहायता योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी पात्र आवेदन किसी भी स्तर पर लंबित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की श्रेणी ए है, ऐसे विभाग ए प्लस श्रेणी में आने का प्रयास करें। ए प्लस वाले यथास्थिति को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed