फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Lapses found during Nodal Officer's inspection; reprimand issued.

Basti News: नोडल अधिकारी के निरीक्षण में मिलीं खामियां, लगाई फटकार

Tue, 06 Oct 2026 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lapses found during Nodal Officer's inspection; reprimand issued.
वाल्टरगंज। विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन व जिले के नोडल अधिकारी राजेश कुमार राय ने सोमवार को सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल व ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत मधवापुर प्रथम में रजिस्टर अपूर्ण मिलने पर पंचायत सहायक बसंत पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी को देखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महबूबी से उपस्थिति पंजिका मांगा तो वह रजिस्टर और ऑनलाइन पंजिका नहीं दिखा पाईं। बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी नहीं दे सकीं। इसके बाद प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों की जानकारी ली और आवास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आरोग्य केंद्र बंद पाया गया। आशा व एएनएम अनुपस्थित पाई गईं। ग्रामीणों ने बताया कि आशा कभी नहीं आती हैं, जिससे टीकाकरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बाद उन्होंने कनेथू बुजुर्ग, गोरखर के प्राथमिक विद्यालय धवरपारा का निरीक्षण किया। बच्चों की संख्या ऑनलाइन करने पर प्रधानाध्यापक सहित बीईओ सल्टौआ को फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किताब, एमडीएम के बारे में बच्चों से पूछा। परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, वहां पर भोजन व पोषाहार रजिस्टर नहीं मिला। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल की जानकारी ली तो ग्रामीणों ने सात वर्ष से पानी न आने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने जेई जल निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल ठीक कराने को कहा।
ग्राम पंचायत गोरखर में पंचायत सहायक जितेंद्र वर्मा ने बताया कि आज तक आईडी पासवर्ड नहीं बन पाया और कंप्यूटर भी नहीं चल रहा। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने पंचायत सहायक को हटाने व लापरवाही बरतने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ में जांच, दवा, लेबर रूम देखा। आरबीएसके टीम के क्षेत्र में न जाने और जांच ठप रहने पर अधीक्षक डॉ. अमित को आरबीएसके टीम पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, बीडीओ अवध प्रताप सिंह, सीडीपीओ देवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत अरुणेश पाल, रोहित चौधरी, कुलभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed