फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Langur terror in Ganeshpur, 12 injured so far

Basti News: गनेशपुर में लंगूर का आतंक, अब तक 12 घायल

Sun, 12 May 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 12 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Langur terror in Ganeshpur, 12 injured so far
शेखपुरा वार्ड के लोगों का लंगूर को पकड़वाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गनेशपुर। कस्बे में इन दिनों एक लंगूर बंदर का आतंक है। वह अब तक करीब 12 लोगों को काट कर घायल कर चुका है। एक घटना 10 मई को उस समय हुई जब आरटीओ दफ्तर जा रहे प्रमोद यादव पर अचानक लंगूर ने हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रमोद के परिजनों ने इसकी शिकायत वन विभाग समेत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन न तो वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और न ही लंगूर से निजात मिल सकी। शेखपुरा वार्ड के लोगों ने लंगूर को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन




एक पखवाड़े से यह लंगूर जगह-जगह पहुंच कर लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दे रहा है। लंगूर ने अब तक मूलेंद्र यादव, उमेश चौहान, सनोज, पंकज शर्मा, सुधीर कुमार साहनी, शिवराम, दिलशाद, उस्मान व प्रदीप आदि समेत 12 से अधिक लोगों को काट कर घायल कर चुका है। शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह वार्ड के शेखपुरा निवासी प्रमोद यादव एआरटीओ दफ्तर जा रहे थे। उन्हें अकेला देखकर लंगूर ने अचानक हमला बोल दिया। उनके सिर को नोच कर घायल कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे रामकुमार व पवन यादव को भी घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित प्रमोद यादव ने बताया कि डॉक्टर ने चार टांका लगाए हैं। डीएफओ जेपी सिंह ने बताया कि यह समस्या संज्ञान में नहीं थी। गनेशपुर वन विभाग की टीम भेजकर लंगूर पकड़वाने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed