फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Land mafia of Gonda district was imprisoned in Basti jail, died of heart attack

Basti News: गोंडा जिले का कुख्यात भू- माफिया जेल में था निरुद्ध- हार्ट अटैक से मौत; दर्ज थे 43 केस

Wed, 25 Jun 2025 03:06 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 25 Jun 2025 03:06 PM IST
सार

बृजेश अवस्थी गोंडा का रहने वाला था। उस पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत 43 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे। पेशे से अधिवक्ता बृजेश अवस्थी अपने मुबाक्किलों की ज़मीन का भी फर्जीवड़ा कर चुका था।

विज्ञापन
Land mafia of Gonda district was imprisoned in Basti jail, died of heart attack
मृतक भू माफिया अधिवक्ता बृजेश अवस्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कारागार में बंद गोंडा  जिले का भू माफिया अधिवक्ता बृजेश अवस्थी की बुधवार को मौत हो गई। प्रशासनिक आधार पर उसे गोंडा से 15 दिसंबर 2024 को जिला कारागार में स्थानांतरण पर लाया गया था।  जेल अधिकारियों ने बताया कि बृजेश को सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठा और पसीने आने लगे।

विज्ञापन


आधे घंटे तक जेल अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर की सलाह पर सुबह करीब सात बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां 10: 30 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बृजेश अवस्थी गोंडा का रहने वाला था। उस पर जमीन कब्जाने, धोखाधड़ी और धमकी देने समेत 43 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।
विज्ञापन


पेशे से अधिवक्ता बृजेश अवस्थी अपने मुबाक्किलों की ज़मीन का भी फर्जीवड़ा कर चुका था। कई लोगों को छेड़खानी, दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाकर वह उनकी ज़मीने अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम भी करवा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी बैनामा कराने वाले एक बड़े रैकेट का बृजेश अवस्थी ही सरगना था। उसके साथी अनिल सिंह और राकेश त्रिपाठी की भी गिरफ्तारी हुई थी। तीनों दिसंबर 2024 से ही मंडल कारागार गोंडा में बंद थे और एक साथ ही थे।


शासन ने इन तीनों को अलग-अलग जिलों के कारागार में भेजने का निर्णय लिया। जिसमें बृजेश अवस्थी को बस्ती, अनिल सिंह को बहराइच तथा राकेश त्रिपाठी को बलरामपुर जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed