फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   land along with revenue workers

राजस्वकर्मियों के साथ ही जमीन विवाद को करें निस्तारित : एसपी

Sun, 28 Jan 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 28 Jan 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
land along with revenue workers
एसपी ने वाल्टरगंज में फरियादियों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

समाधान दिवस पर राजस्व के मामलों की अधिक रही संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शनिवार को सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। वाल्टरगंज थाने पर पहुंचे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुना। उन्होंने कहा कि बिना राजस्वकर्मी के पुलिसकर्मी जमीनी विवाद के मामलों को सुलझाने का प्रयास न करें। क्षेत्र के सभी लेखपालों का नंबर थाने पर जरूर रखें।
विवाद की स्थिति में उन्हें फोनकर थाने पर बुलाएं और दोंनों पक्षों की सहमति के आधार पर मामलों का निस्तारण करें। कहा कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें ताकि फिर विवाद की स्थिति न बने। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाने पर आयोजित समाधान दिवस में सीओ कलवारी अशोक मिश्र ने फरियादियों को सुना। जिसमें आए सभी पांच प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित रहे। मौके पर थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। एएसपी ओपी सिंह ने नगर थाने पर फरियादियों की समस्याएं सुना। जिसमें पांच मामले राजस्व और तीन पुलिस से संबंधित रहे। एक मामले का मौके पर निस्तारण किया। मौके पर उपेंद्र शर्मा, समरजीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------------
एएसपी ने थाने का किया निरीक्षण
बस्ती। एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने नगर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार का निर्देश दिया कि नियमित पेट्रोलिंग कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed