फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laldeva Murder Case open

अपडेट,,अवैध संबंध का ताना मारने की वजह से की गई लालदेव की हत्या

Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Laldeva Murder Case open
अवैध संबंध का ताना मारने की वजह से की गई लालदेव की हत्या
विज्ञापन

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव के वाहिद चक मजरा निवासी 43 वर्षीय लालदेव हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। अवैध संबंधों का ताना मारने से क्षुब्ध होकर पड़ोस के ही उसके मित्र ने उसे धोखे से बुलाकर गला रेत कर मौत के घाट उतर दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी अंकलेश वर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल बरामद कर लिया। त्वरित पर्दाफाश करने वाली टीम को एसपी की तरफ से 25 हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया गया है।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि अंकलेश वर्मा का गांव की एक नाबालिग लड़की से अवैध संबंध था। इसकी जानकारी मृत लालदेव और उसकी पत्नी को थी। गिरफ्तार अंकलेश ने पूछताछ में बताया कि लालदेव उसके संबंध को लेकर अक्सर ताना मारता था जिससे वह आजिज आ गया था। उसे शक था कि लालदेव उसके संबंध के बारे में चुगली कर देगा। इसीलिए उसने हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने तीन मार्च का दिन तय किया, जिस दिन शराब की दुकानें नहीं खुली थीं। उसे शराब पिलाने के बहाने लालदेव को फोन करके बुलाया और कहा कि किसी अवैध शराब की पूरी पेटी मंगाया है जो कि गांव के बाहर खेत के पास पेटी लेकर आ रहा है। मगर शर्त यह है कि पेटी लाने वाला अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाना चाहता। इसलिए उसके पास आंख पर पट्टी बांधकर जाना। पुलिस के मुताबिक लालदेव बाइक खड़ी करने के बाद आंख पर गमछा बांधकर जैसे ही आगे बढ़ा, तभी अंकलेश पहुंचा और हाथ में लिए चाकू से गले पर ताबड़तोड़ वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उन दोनों में कुछ हाथापाई भी हुई, मगर अंकलेश उस पर भारी पड़ा।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मृतक की मोबाइल के आधार पर इस हत्याकांड का पर्दाफाश हो सका। टीम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा राम कृष्णमिश्र, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम योगेश कुमार सिंह, एसएसआई रामदेव थाना सोनहा, एसआई अरविन्द कुमार मौर्य, प्रभारी सर्विलांस सेल दुर्विजय, कांस्टेबल विनय कनौजिया, विजयप्रकाश राय, इरशाद खां, सुभेन्द्र तिवारी के अलावा हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, कुलदीप यादव, शिवचरन, रमेश कुमार गुप्ता नारकोटिक्स टीम और सत्येंद्र सिंह सर्विलांस सेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी घटना
शुक्रवार को सोनहा थाना क्षेत्र के जोगिया पाठक गांव के वाहिद चक मजरा निवासी लालदेव का गांव के बाहर लहूलुहान शव मिला। उसकी पत्नी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जिसमें बताया कि बृहस्पतिवार शाम सात बजे लालदेव की मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह फोन सुनकर अपनी बाइक लेकर घर से चले गए। कुछ देर बाद पत्नी के फोन करने पर उन्होंने थोड़ी देर घर आने की बात कही। लेकिन, उसके बाद से उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। काफी रात तक घर न आने पर परिवार के लोग आसपास खोजबीन की मगर कहीं पता नहीं चला। सुबह लालदेव की बाइक घर से कुछ ही दूरी पर पड़ी होने की सूचना पर पत्नी पहुंची। वहां से कुछ ही दूरी पर पति का शव भी चकरोड के बगल गेहूं के खेत में खून से लथपथ मिला। गले पर मिले गहरे घाव के निशान देखकर लगा कि किसी धारदार हथियार से उसके पति की हत्या की गई है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इस हत्याकांड के पर्दाफाश के मद्देनजर तीन टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed