फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   lagatar ghat rahe pariksharthi

यूपी बोर्ड परीक्षा में घट रहे परीक्षार्थी

Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
lagatar ghat rahe pariksharthi
यूपी बोर्ड परीक्षा में लगातार घट रहे हैं परीक्षार्थी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी परीक्षार्थियों की संख्या घटी है। वर्ष 2019 संस्थागत में जहां हाईस्कूल और इंटर में 39927 बालक थे वहीं इस वर्ष 38876 रह गए हैं। जबकि छात्राओं की संख्या 40083 से घटकर 36957 रह गई है। इसी तरह वर्ष 2019 में व्यक्तिगत 2019 में 859 बालक व 1212 छात्राएं थीं तो इस वर्ष 569 व 326 रह गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, राउटर के साथ अन्य जरूरी संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा में पारदर्शिता लाने के सभी केंद्रों को डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। जिसे लाइव देखा जा सकता है। पारदर्शी परीक्षा के बीच परीक्षार्थियों की संख्या भी घट रही है। हाईस्कूल और इंटर परीक्षा वर्ष 2017-18 में 84458 परीक्षार्थी थे 2018-19 में घटकर 81222 हो गए। इस वर्ष हाईस्कूल में 45241 और इंटरमीडिएट में 35981 परीक्षार्थी थे। जबकि 2019-20 में 4494 हजार परीक्षार्थी घटे। वर्ष 2020 में कुल 76728 परीक्षार्थी जिसमें हाईस्कूल में 42017 और इंटरमीडिएट में 34711 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड की ओर से इस बार जिले में 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट अभ्यर्थियों ने भी बनाई दूरी
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने भी कम आवेदन किया है। वर्ष 2019-20 बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 111 और इंटर में 1101 छात्र-छात्राओं ने प्राइवेट फॉर्म भरा था। इस बार यह संख्या भी घट गई है। 2020 की परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 111 और इंटर में 784 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस डा.बृजभूषण मौर्या ने बताया कि बोर्ड परीक्षा फॉर्म और पंजीकरण में आधार अनिवार्य करने से परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed