{"_id":"6a6b8eaf31844a748601fc65","slug":"labourers-body-found-hanging-at-home-wife-and-children-had-gone-to-her-maternal-home-basti-news-c-207-1-bst1022-163384-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी बच्चों संग गई थी मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी बच्चों संग गई थी मायके
विज्ञापन
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव उसके घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर निवासी मोहित (45) गारा-मिट्टी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी शिव कुमारी अपने 10 वर्षीय बेटे प्रभात, आठ वर्षीय बेटी ज्योति और छह वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ कुछ दिन पहले मायके गई हुई थी। बृहस्पतिवार करीब 12 बजे ग्रामीणों ने मोहित का शव घर के अंदर रस्सी के फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
घटना की सूचना मिलते ही पत्नी बच्चों के साथ घर लौट आई। मोहित परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी आत्महत्या के कारणों को लेकर असमंजस में हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव के निरीक्षण में किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मोहित के दो और सभी अलग-अलग रहते हैं। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि मां अस्वस्थ हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कोट
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-प्रदीप कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी, कलवारी