फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   labour dive in Saryoo canal -died

अपडेट.... उफनाई सरयू नहर में आधीरात को कूदा मजदूर,10 घंटे बाद मिला शव

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
labour dive in Saryoo canal -died
उफनाई सरयू नहर में आधी रात को श्रमिक ने लगाई छलांग
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। थाना क्षेत्र के भितेहरा निवासी 40 वर्षीय मजदूर ने सोमवार आधी रात घर के पास से होकर गुजरी सरयू नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर रात में ही पहुंचे प्रभारी निरीक्षक व ग्रामीणों ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन घना अंधेरा और जलस्तर काफी ऊपर होने के चलते मजदूर का पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह पांच बजे फिर से स्थानीय लोगों के साथ मजदूर की तलाश करने में जुटी पुलिस को घटना स्थल से लगभग चार किलोमीटर दूर कड़जहाना व कपियावां गांव के बीच करीब नौ बजे शव मिला।
जानकारी के अनुसार सरवन पेशे से मजदूर था। उसकी माली हालत ठीक नहीं थी। सवा तीन बीघे पट्टे की जमीन में से सरवन ने कुछ हिस्से पर अपना आवास बनाया है। शेष जमीन बेच डाली थी। पांच बेटियों सहित सात बच्चों व पत्नी को लेकर लंबे परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। माना जा रहा है कि उसी बोझ तले दबकर सोमवार देर रात उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक छानबीन की गई लेकिन रात का अंधेरा वह नहर में पानी अधिक होने के कारण मजदूर ढूंढा नहीं जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ फिर मौके पर पहुंचे। सबसे पहले नहर विभाग को सूचित करते हुए नहर में पानी के बहाव को कम कराया गया। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र खुद वर्दी में ही पानी में उतर गए। उन्हें देख आरक्षी दिग्विजय सिंह, परमानंद दुबे, दिनेश कुमार, जितेंद्र यादव, हरि ओम सिंह, राजू यादव, राजन गौड़, अमित सिंह, विनोद कुमार, अभय कुमार, विवेक यादव भी रस्सी के सहारे नहर में शव को ढूंढने के लिए उतरे। पुलिस की योजना को समझते हुए स्थानीय कुछ अन्य लोग भी रस्सी के सहारे नहर में उतर कर सरवन को ढूंढने लगे। सुबह नौ बजे तक कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से चार किलोमीटर आगे कड़जहाना व कपियावां के बीच सरवन का शव मिला। पानी से लबालब भरी नजर में जिस तरह गोताखोरों का इंतजार किए बगैर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस ने मजदूर का शव ढूंढ निकाला उसकी स्थानीय लोगों में काफी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मदद में उतरे स्थानीय लोगों को किया जाएगा सम्मानित
मजदूर का शव ढूंढने के लिए पुलिस के साथ स्थानीय ग्राम प्रधान पति सोचन, इनायतुल्लाह, वीरेंद्र, तीरथ यादव, रानू, मनीष, गुड्डू चौधरी, बक्सउल्लाह, आकाश गुप्ता, महेश आदि भी नहर में रस्सी के सहारे उतरे थे। जिन्होंने पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चार घंटे तक कड़ी मशक्कत की । प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्रा ने उक्त सभी को आगामी स्वतंत्रता दिवस के दिन सम्मानित करने की घोषणा की।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed