फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Laborer lying on the culvert dies after falling into the drain

पुलिया पर लेटे मजदूर की नाले में गिरकर मौत

Sun, 18 Sep 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Laborer lying on the culvert dies after falling into the drain
पुलिया पर लेटे मजदूर की नाले में गिरकर मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरडाड़ सुकालीपुरवा की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरडाड़ के पास बनी पुलिया पर लेटे मजदूर की नाले में गिरकर मौत हो गई। रविवार सुबह करीब 10 बजे हुई गांव के एक राहगीर की नजर पड़ी तो ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार तीन भाइयों में सबसे बड़े बरडाड़ सुकाली पुरवा निवासी सजन लाल (40) मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाते थे। करीब सात-आठ साल पहले सजन लाल की पत्नी, बेटे के साथ मायके चली गई थी। तब से वहीं रह रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को सजन लाल घर से कुछ दूरी पर मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर बरडाड़ चौराहे के पास स्थित नाले पर बनी पुलिया पर लेटा हुआ था।
विज्ञापन

अचानक वह अनियंत्रित होकर पुलिया की रेलिंग से नीचे पानी में जा गिरा। घटनास्थल पर किसी के मौजूद नहीं होने से वह पानी में डूब गया। उधर से गुजर रहे बरडाड़ निवासी ज्ञानचंद्र ने पुलिया पर गमछा और चप्पल पड़ा देखा तो उसे पानी में किसी के गिरने का आभास हुआ और शोर मचाते हुए पुलिया से नीचे उतर गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पानी में खोजबीन शुरू की गई और थोड़ी ही देर बाद सजन लाल का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed