{"_id":"661449a39e0920ee840b8c36","slug":"laborer-dies-due-to-collision-with-dcm-basti-news-r-7-1-lko1034-519815-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डीसीएम की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डीसीएम की टक्कर से मजदूर की मौत
Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
बभनान-मसकनवां मार्ग के फूलपुर चौराहे पर हादसा
बभनान (गोंडा)। बभनान-मसकनवा मार्ग के फूलपुर चौराहे पर सोमवार सुबह अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। मजदूर के पिता की तहरीर पर छपिया थाने में डीसीएम चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बड़कुईयां गांव निवासी प्रीतम (32) पुत्र रामलौट ठेके पर मजदूरी करता था। वह सोमवार सुबह किसी काम से बाइक से बभनान कस्बा आया था। करीब दस बजे घर लौटते समय फूलपुर चौराहे पर मसकनवां से बभनान जा रही डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर डीसीएम को कब्जे में लिया है।
छपिया थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि प्रीतम के पिता रामलाैट की तहरीर पर डीसीएम चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।