{"_id":"5cbcbeccbdec22143c036f90","slug":"labor-vows-to-vote-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए मजदूरों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए मजदूरों ने ली शपथ
Mon, 22 Apr 2019 12:34 AM IST
राकेश पांडेय
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए मजदूरों ने ली शपथ
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से दिए गए मतदान लक्ष्य को पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाएं भी जुट गई हैं। रविवार को कटरा साईं मंदिर के पास दिहाड़ी मजदूरों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
लोकसभा चुनाव के छठें चरण में जिले में 12 मई को मतदान होना है। शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के ऑईकान आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपर्क कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहा। कटरा साईं मंदिर के निकट दिहाड़ी मजदूरों को मतदान का महत्व बताने के साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से मतदान के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदान के लिए शपथ भी दिलाई गई। आशीष ने दिहाड़ी श्रमिकों को जागरूक करने के दौरान कहा कि देश के प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र के इस पर्व भागीदारी निभाए। मतदाता जितना जागरूक होगा, लोकतंत्र उतना ही सबल होगा। कार्यक्रम में शिक्षक नेता अनिरुद्ध त्रिपाठी, सुभाष शुक्ल, उमंग श्रीवास्तव, डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी, मयंक श्रीवास्तव, सभासद विपिन राय, विनोद श्रीवास्तव, परमानन्द लाल गिरीश, हजारी, रमेश, खेलावन, विजय आदि मौजूद रहे।