फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   krismas

‘मेरा प्रभु, सबका प्रभु, प्यारा यीशु आया...’

Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
krismas
सेंट बेसिल चर्च में प्रार्थना कराते फादर। - फोटो : BASTI
‘मेरा प्रभु, सबका प्रभु, प्यारा यीशु आया...’
विज्ञापन

सेंट जेम्स और सेंट बेसिल्स चर्च में आयोजित हुई प्रार्थना सभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नगर स्थित सेंट जेम्स और सेंट बेसिल्स चर्च की सजावट देखते ही बन रही थी। बृहस्पतिवार देर शाम शुरू हुआ प्रार्थना का क्रम आधी रात तक चलता रहा। रात 12 बजते ही ईसाई धर्म के अनुयायियों ने कैरल सिंगिंग के बीच ‘मेरा प्रभु, सबका प्रभु, प्यारा यीशु आया...’ व अन्य गीतों के साथ केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियां मनाईं। एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस कहकर पर्व की बधाई दी।

सांता क्लाज ने बच्चों में उपहार बांटे। शहर के सिविल लाइंस स्थित सेंट जेम्स और पुराना डाकखाना मोहल्ले के निकट स्थित सेंट बेसिल्स चर्च की सजावट देखते ही बन रही थी। चर्च व स्कूलों में भी शुक्रवार को विशेष आयोजन की तैयारी है। सरला इंटरनेशनल एकेडमी में प्रिंसिपल विलियम रिचर्ड, अभिषेक, नीरज शुक्ल, शशिभूषण, प्रदीप त्रिपाठी आदि की मौजूदगी में क्रिसमस मनाया गया। क्रिसमस ट्री के साथ ही आकर्षक रंगोली सजाई गई। वहीं गांधीनगर बाजार में भी क्रिसमस को देखते हुए गिफ्ट की दुकानों को खास अंदाज में सजाया गया। सांता क्लाज बनने के लिए अलग तरह का पोशाक भी दुकानों पर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed