{"_id":"57bf2cce4f1c1b305fd4f141","slug":"krishna-s-shriek-rang-out-in-many-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घरों में गूंजी कृष्ण की किलकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई घरों में गूंजी कृष्ण की किलकारी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 25 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
ब्राइट ड्रीम प्ले वे स्कूल में मनाया गया श्री कृष्ण का जन्मोत्सव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन कई परिवारों में घर के चिराग के रूप में कन्हैया का जन्म हुआ । वहीं कई परिवारों में कन्यायों के जन्म से खुशियों का माहौल रहा। जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों के जन्म लेते ही परिजनों के चेहरे दमक उठे।
जिला महिला अस्पताल बस्ती में खोड़ारे गोंडा निवासी हरिलाल की पत्नी प्रमिला और परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बस्थनवा गांव निवासी कार्तिक की पत्नी सुनयना पहली बार मां बनी। दोनों को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने पर परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। उनका कहना था कि पहली बार जन्माष्टमी के दिन कन्हैया के रूप में उनके घरों में बच्चों ने जन्म लिया है, इससे पूरा परिवार खुश है। वहीं शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती व पहली बार मां बनने वाली मनीषा श्रीवास्तवा पत्नी पवन श्रीवास्तव निवासी सांड़पुर दुबौलिया और मीना चौधरी पत्नी विजय निवासी जगदीशपुर मुंडरेवा के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके साथ ही परिवार के लोग भी बेटे की पैदाइश पर कान्हा घर आयो कहकर खुशी से झूम उठे।
शहर के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती साक्षी पत्नी प्रिंस ने जन्माष्टमी के दिन बेटी को जन्म दिया तो उनके खुशी का ठिकाना न रहा। पहली बार बेटी की मां बनने पर वह बोली जन्माष्टमी के दिन बेटी का जन्म शुभ है। वहीं महिला अस्पताल में दूसरी बार मां बनी मुंडेरवा की रहने वंदना भी पुत्र बेटे के जन्म से खुश नजर आई। जिला महिला अस्पताल और नर्सिंग होम में कुल 10 बच्चों ने जन्म लिया।