{"_id":"6435b5e451c97eec3c04cf44","slug":"kovid-hospital-found-fully-ready-for-treatment-basti-news-c-7-1-121836-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: इलाज के लिए पूरी तरह तैयार मिले कोविड अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: इलाज के लिए पूरी तरह तैयार मिले कोविड अस्पताल
Wed, 12 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोविड का लेवल-टू अस्पताल मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली व जिले की चार सीएचसी में बने कोविड के लेवल-वन अस्पतालों में मंगलवार को मॉकड्रिल की गई। सभी अस्पताल कोविड मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार मिले।
सीएमओ डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सभी अस्पतालों में नोडल अफसरों की मौजूदगी में मॉकड्रिल की गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। जिले में वर्तमान में कोविड के नौ एक्टिव केस हैं, सभी होम आइसोलेशन में हैं।
मेडिकल कॉलेज में अपर निदेशक स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डॉ. नीरज कुमार पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मिश्र की देख-रेख में मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। सूचना पर मरीज के घर पहुंची 108 एंबुलेंस मरीज को लेकर अस्पताल पहुंची। मरीज को स्ट्रेचर पर लादकर सीधे ट्रायज एरिया में लाया गया, यहां पर मरीज का ऑक्सीजन लेवल, तापमान व बीपी की माप की गई। इसी के आधार पर यह निर्धारित किया गया कि मरीज को साधारण वार्ड, ऑक्सीजन युक्त बेड या वेंटीलेटर युक्त बेड पर रखा जाना है। अधिकारियों ने अस्पताल में लगे वेंटीलेटर व अन्य उपकरणों का चलाकर देखा। दवाओं की व्यवस्था भी देखी। स्टॉफ से इलाज से संबंधित सवाल-जवाब भी किए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने अधिकारियों को बताया कि यहां पर संसाधन के साथ ही प्रशिक्षित स्टॉफ मौजूद हैं। ओपेक अस्पताल के सीएमएस डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि फिलहाल वेंटीलेटर युक्त 40 बेड रिजर्व में हैं। मरीज बढ़ने के साथ बेड की संख्या तत्काल बढ़ा दी जाएगी। तीन ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में हैं। सीएचसी मरवटिया में एसीएमओ डॉ. एफ हुसैन, सीएचसी मुंडेरवा में एसीएमओ डॉ. एएन त्रिगुण, सीएचसी भानपुर में डिप्टी सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व सीएचसी दुबौलिया में डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह की मौजूदगी में मॉकड्रिल के जरिए तैयारियों को परखा गया।
विज्ञापन
-- -
मेडिकल कॉलेज-
बीएसएल लैब- 1
ऑक्सीजन प्लांट- 3
वेंटीलेटर- 150
ऑक्सीजनयुक्त बेड- 200
कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध बेड की संख्या- 350
बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर-740
छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर- 170
ऑक्सीजन कंसनट्रेटर- 35
-- -- -- -
सीएमओ के अधीन व्यवस्था
ऑक्सीजन कंसनट्रेटर 10 ली.- 224
ऑक्सीजन कंसनट्रेटर 5 लीटर- 169
ऑक्सीजन सिलिंडर बी टाइप- 200
ऑक्सीजन सिलिंडर डी टाइप- 83
सक्शन मशीन- 26
सेंट्रीफ्यूज मशीन-22
वेंटीलेटर- 2
बाईपैप- 2
मल्टी पैरामॉनीटर- 16
पल्स ऑक्सीमीटर- 200
इंफ्रारेड थर्मामीटर- 200
ऑक्सीजन प्लांट (हर्रैया में) - 1
-- -
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट-1
-- -
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- घर से बाहर हमेशा मॉस्क लगाकर ही निकलें।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें।
- कार्यालय, बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
- हाथों को नियमित रूप से धोते रहें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- खांसी, जुकाम, बुखार व सांस फूलने की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
- किसी भी दशा में अप्रशिक्षित डॉक्टर के चक्कर में न पड़ें।
-- -
कंट्रोल रूम का नंबर-- 05542-245672- मो.नं.- 7398372931

कंट्रोल रूम का नंबर