{"_id":"57f3ea134f1c1bc332270781","slug":"kotedar-and-villagers-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार और ग्रामीणों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार और ग्रामीणों में भिड़ंत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील मे लोगो की समास्या सुनते अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को थुम्हवा पांडेय गांव के कोटेदार की शिकायत करने आए ग्रामीणों पर कोटेदार ने मारपीट करने व अपशब्द कहने का आरोप लगाकर तहसील परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। वहीं शिकायतकर्ताओं ने कोटेदार पर अपशब्दों का प्रयोग करने और हाथापाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष रूधौली ने कोटेदार और शिकायतकर्ता को हिरासत में ले लिया। बाद में उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर दोनों को समझाबुझा कर छोड़ दिया।
इस घटना से कुछ देर के लिए परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीण शांती देवी ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह गांव के कुछ लोगों के साथ कोटेदार की जांच कराने के लिए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देने आई थी। जब वह प्रार्थना पत्र देकर वापस निकली तो तहसील परिसर में ही कोटेदार ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया।