{"_id":"5fb808688ebc3e1a26444fac","slug":"korona-basti-news-gkp3738895192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ ने जीती कोरोना से जंग, 15 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ ने जीती कोरोना से जंग, 15 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

कुल मिले 4757 संक्रमितों में 4555 हो चुके हैं स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शुक्रवार को 15 नए पॉजिटिव केस मिले। अब तक यहां 4757 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 4555 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 108 एक्टिव केस हैं। नौ की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। 1024 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
उन्होंने बताया कि 2,01,340 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 2,00,316 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिले में अब केवल 76 कंटेनमेंट जोन हैं। सदर तहसील में 46, हर्रैया में 25, भानपुर में तीन व रुधौली में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।