{"_id":"5fa2e7598ebc3eefbc77f4a3","slug":"korona-basti-news-gkp372055661","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 19 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से एक की मौत, 19 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 28 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में बुधवार को 19 कोरोना संक्रमित मिले और एक पॉजिटिव की मौत हो गई। जिले में अब तक 4584 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 4270 स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 28 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 224 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन को अब भी 995 रिपोर्ट का इंतजार है। जिले से अब तक 177420 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिले में कुल 111 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 67, हर्रैया में 27, भानपुर में 12 व रुधौली में पांच कंटेनमेंट जोन हैं। डीएम ने अपील की है कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।
डीएम ने बताया कि जिले में अभियान चलाकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर टीम जाकर ट्रू नेट से जांच कर रही है। निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें। इसके अलावा दवा दुकानों को भी हिदायत दी गई है कि वे लक्षण वाले रोगियों को बिना चिकित्सक के पर्चे के कोई दवा न दें। अन्यथा की दवा में प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार कोरोना संक्रमितों का इलाज नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। होम आइसोलेट मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई है।