{"_id":"5fa199508ebc3ec5ef031275","slug":"korona-basti-news-gkp371925752","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 मिले पॉजिटिव, 16 ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 मिले पॉजिटिव, 16 ने कोरोना को दी मात
विज्ञापन
अस्थायी जेल में चला अभियान, 56 की हुई जांच, सभी निगेटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में मंगलवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 21 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में कुल 4565 संक्रमित मिले हैं। इसमें 4242 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं 89 की मौत हो चुकी है। 16 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 234 है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अब भी 848 रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा मंगलवार को टीम ने अस्थायी जेल कपिल गंगा स्कूल में जांच की। यहां 56 बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
---------------------------------
डीएम के अनुसार जिले से अब तक 175552 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 174704 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 170139 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बताया कि जिले में कुल 111 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 67, हर्रैया में 27, भानपुर में 12 व रुधौली में पांच कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने अपील किया कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।
डीएम के अनुसान जिले में अभियान चलाकर कोरोना की जांच कराई जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर टीम जाकर ट्रू नेट से जांच कर रही है। अस्थायी जेल में पिछले दिनों कुछेक पॉजिटिव केस मिले थे, जिन्हें भर्ती करा दिया गया था, मगर मंगलवार को हुई जांच में 56 बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव है। यहां कोई भी संक्रमित नहीं पाया गया। डीएम ने कहा है कि निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें। इसके अलावा दवा दुकानों को भी हिदायत दी गई है कि वे लक्षण वाले रोगियों को बिना चिकित्सक के पर्चे के कोई दवा न दें। अन्यथा की दवा में प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार कोरोना संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई जो समय-समय पर मरीजों की जांच आदि करते हैं।