{"_id":"af88d07779304a7c4cb9bd99153748fd","slug":"kmhria-west-village-men-left-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खम्हरिया पश्चिम गांव के पुरुषों ने घर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खम्हरिया पश्चिम गांव के पुरुषों ने घर छोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर ब्लॉक के खम्हरिया पश्चिम गांव में शनिवार को पहले चरण के मतदान के दौरान मतदान कर्मचारियों से हाथापाई के बीच कुछ लोगों ने मतपेटी में पानी डाल दिया था। इस मामले में पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत के लेकर स्थिति नियंत्रित की थी।
गांव के लोगों का आरोप है शनिवार रात पुलिस ने घरों में घुसकर पुलिस ने खूब कहर बरपाया। इसके बाद पुरुष और नवयुवक गांव छोड़ चुके हैं। घरों में सिर्फ महिलाएं ही हैं।
रविवार को गांव में प्रधान पद के उम्मीदवार सगीर अहमद, मोहम्मद असलम, तसव्वर अहमद के घरों पर सन्नाटा पसरा मिला। सभी घरों पर ताला बंद मिला। गांव की महिलाओं ने बताया पुलिस के कहर से लोग कहीं चले गए हैं। पुलिस निर्दोष लोगों को भी पकड़ने पर आमादा है।
विज्ञापन
70 वर्षीय सजिरून्निशा ने बताया कि उनके शौहर हाजी जमीर अहमद घर के अंदर बैठे थे। अराजक तत्वों को खोजने आई पुलिस ने उनके निर्दोष पति को भी बुरी तरह से पीट दिया। कहा कि पुलिस ने बुजुर्गों को भी नहीं छोड़ा जो भी सामने मिला उसको अपराधियों की तरह पीटा। गांव के लोगों के अनुसा इसी पिटाई में गांव का कोटेदार मोबीन भी जख्मी हो गया।
वहीं दूसरी ओर पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए लोगों को रविवार को कोर्ट में पेश किया। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि पुलिस अराजक तत्वों को कतई नहीं बख्शेगी। हां किसी निर्दोष को पुलिस किसी भी हाल में परेशान नहीं करेगी। अगर ऐसी शिकायत मिलेगी तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।