{"_id":"5edbc4978ebc3e905f482cde","slug":"kishano-kio-mile-1-50-carod-basti-news-gkp353801387","type":"story","status":"publish","title_hn":"1662 किसानों को मिली डेढ़ करोड़ की फसल क्षतिपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1662 किसानों को मिली डेढ़ करोड़ की फसल क्षतिपूर्ति
विज्ञापन

मार्च में मौसम खराब होने से नुकसान हुई थी गेहूं की फसल
11300 किसानों ने किया था आवेदन
बस्ती। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों को बीमा कंपनी ने डेढ़ करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दिया है। ये धनराशि बीमा कंपनी ने सीधे 1662 किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया है। ये क्षतिपूर्ति खराब मौसम में गेहूं की फसल नुकसान होने पर दी गई है।
मार्च में बारिश, ओलावृष्टि व तेज हवा के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा था। इससे करीब 46156 मीट्रिक टन अनाज का उत्पादन प्रभावित हुआ है। लाभार्थी 11300 किसानों ने क्षतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था। बीमा कंपनी की ओर से नुकसान का स्थलीय निरीक्षण के बाद क्षतिपूर्ति दी गई है। जिले में पहली बार एक करोड़ 52 लाख 63 हजार 302 रुपये धनराशि बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति के रूप में दिया है। इससे पहले धान की फसल नुकसान होने पर कंपनी ने 1861 किसानों को 5490952 रुपये की क्षतिपूर्ति दिया था।
मौसम की खराबी के कारण नुकसान फसल का मुआवजा पाने के लिए 11300 किसानों ने आवेदन किया था। बीमा कंपनी नियमानुसार 15 दिन में क्षति आंकलन करने में नाकाम रही थी। डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने कंपनी पर मार्च आखिरी हफ्ते में एफआईआर दर्ज कराया था।
विज्ञापन
क्रॉप कटिंग के आंकलन के आधार पर भी मिलेगी क्षतिपूर्ति
प्राकृतिक आपदा फसल नुकसान होने पर बीमा कंपनी को एक माह के अंदर आंकलन कर क्षतिपूर्ति धनराशि किसान के बैंक खाते में भेजनी होती है। इसके पश्चात फसल कटाई के समय उस क्षेत्र की औसत पैदावार का आंकलन किया जाता है। इसकी एक रिपोर्ट कृषि विभाग बीमा कंपनी को भी भेजता है। कंपनी पूर्व में दिए गए मुआवजे व औसत पैदावार की रिपोर्ट का आंकलन करती है। मुआवजा कम होने पर कंपनी किसानों को शेष धनराशि का भुगतान करती है।