{"_id":"6474f63da7d38e7a9606a3c4","slug":"kisan-morcha-is-strengthening-bjp-gopeshwar-basti-news-c-7-1-186177-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को मजबूत कर रहा है किसान मोर्चा : गोपेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को मजबूत कर रहा है किसान मोर्चा : गोपेश्वर
Tue, 30 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष ग
बस्ती। किसान मोर्चा भाजपा का मजबूत स्तंभ है। मोर्चा का हर एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का कार्य करता है। इस कार्य को निरंतर करने की जरूरत है। किसानों के सहयोग के लिए भी संगठन लगातार काम कर रहा है।
यह कहना है भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी का। वह सोमवार को पार्टी कार्यालय पर संगठनात्मक चर्चा के लिए आयोजित किसान मोर्चा कार्य समिति की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की। पांडेय ने संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल स्तर बैठक करने के दिशा निर्देश दिए।कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा समर्पण एवं गरीब कल्याण का नौ वर्ष पूरा हो जाएगा। इसे लेकर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को 30 मई से 30 जून तक चलने वाले जनसंपर्क महाअभियान में 5 कार्यक्रमों का लक्ष्य दिया है। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि 4 जून को संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन सोनहा में होने वाला है। इसके साथ ही बाइक रैली और किसान चौपाल, मंडी संपर्क, एफपीओ संपर्क, लाभार्थी संपर्क अभियान भी कराया जाएगा।अभियान में जिला पदाधिकारियों की मॉनिटरिंग टीम का गठन करना है। इसके लिए प्रत्येक अभियानों में कम से कम 3 सदस्य की टीम बनानी है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पांडेय व संचालन जिला महामंत्री नागेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उमेश तिवारी, फूल चंद्र वर्मा, संदीप पांडेय, वरुण पांडेय, आलोक पांडेय, अवनीश सिंह, रमेश तिवारी, प्रदीप द्विवेदी, अंकित पांडेय, राम मौर्या, धनंजय सैंथवार आदि मौजूद रहे।