{"_id":"64a86d5bdf5c05f73e00c3fd","slug":"kingpin-of-cow-smugglers-caught-from-rampur-basti-news-c-207-1-sgkp1002-926-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रामपुर से पकड़ा गया गो तस्करों का सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रामपुर से पकड़ा गया गो तस्करों का सरगना
Sat, 08 Jul 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। बिहार के रास्ते पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने वाले गिरोह का सरगना छावनी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जनपद रामपुर का रहने वाला पशु तस्कर रिजवान अपने गांव टांडा थाने के आजाद नगर से पकड़ा गया। गिरोह के दो अन्य सदस्यों की पुलिस तलाश कर रही है।
16 जून को थाना क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे के पास पुलिस टीम के पीछा कर 14 पशुओं को डीसीएम में लादकर ले जाते समय पकड़ा था। उसमें दो पशुओं की मौत हो गई थी। मौके से गौ तस्कर पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए थे। पुलिस की जांच में रिजवान व साजिद निवासी आजाद नगर थाना टांडा, अशरफ निवासी तोड़ीपुरा हाल मुकाम भुनक्कीपुर थाना टांडा का नाम प्रकाश में आया है। ये तीनों गैंग बनाकर पशुओं को बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाकर बेचने का कार्य करते हैं। स्थानीय पुलिस ने मामले में गौ हत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व एमवी एक्ट में केस दर्ज किया था। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि वांछित की काफी दिनों तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई सुरेश कुशवाहा, हेड कांस्टेबल पंकज यादव, कांस्टेबल अरुण यादव शामिल रहे।