{"_id":"60bd0a138ebc3e494d4140b5","slug":"kidnapping-case-registered-against-district-president-to-samajwadi-parti-basti-news-gkp3971433135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन पर अपहरण का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन पर अपहरण का केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन पर अपहरण का केस
बस्ती। बहादुरपुर क्षेत्र के बीडीसी सदस्य को बंधक बनाने के आरोप में कलवारी थाने की पुलिस ने निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव समेत तीन लोगों पर अपहरण, धमकी देने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
बहादुरपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर के संतोष चौधरी ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता सूर्यलाल चौधरी करमी बुजुर्ग से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। 25 मई को सचिन सिंह निवासी गुलहरिया थाना कलवारी अपनी बाइक बैठाकर उनके पिता सूर्यलाल को साथ लेकर चले गए। जाते समय पिता ने कहा कि जरूरी काम से जा रहे हैं, कल आ जाएंगे। न आने पर उनके चाचा ने कॉल की तो बीडीसी सदस्य सूर्यलाल ने बताया कि उन्हें सपा नेता महेंद्र नाथ यादव के यहां बंधक बनाकर रखा गया है। उन्होंने भाई से कहा कि 30 मई को भांजे की शादी में जाना है, तब तक कुछ न करिएगा।
28 मई से फोन भी बंद हो गया है और 30 मई को शादी में भी नहीं आए। दो जून को सपा नेता के भाई अमरेंद्र यादव आए और कहे कि अगर पुलिस को सूचना दी तो कुछ भी हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र नाथ यादव, सचिन सिंह और अमरेंद्र यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि आरोप निराधार हैं। बीडीसी सदस्य उनके पूर्व परिचित हैं और वह खुद उनके यहां आए थे।