फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kidnapped teenager from Siddharth Nagar Killed in Basti

Basti News: सिद्धार्थनगर से अपहृत किशोर की बस्ती में गला रेतकर हत्या

Mon, 01 May 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 01 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager from Siddharth Nagar Killed in Basti
कलवारी क्षेत्र के कलवारी एहतमाली में लाश मिलने पर पहुंची पुलिस।
बस्ती/कलवारी। सिद्धार्थनगर जनपद के पथरा बाजार थानाक्षेत्र के खोरिया रघुवीर सिंह गांव से अपहृत 14 वर्षीय किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बस्ती जिले के कलवारी थाने के कलवारी एहतमाली गांव से करीब 200 मीटर दूर गेहूं काटकर खाली हुए खेत में मिला। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे चरवाहे ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। देर शाम तक शव की शिनाख्त खोरिया रघुवीर सिंह निवासी मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद अजीज के रूप में कर ली गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पथरा बाजार के थानाध्यक्ष राजकुमार राजभर ने बताया कि शनिवार को मोहम्म्द उमर के अपहृत किए जाने के संबंध में उसके परिवार के लोगों ने गांव के ही नजीरू के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसकी तभी से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

एसओ कलवारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए पथरा थाने की पुलिस ने संपर्क करके शव की शिनाख्त कराई गई। मोहम्म्द उमर शनिवार की शाम करीब चार बजे से लापता था। पुलिस के अनुसार, उसकी हत्या में कम से कम दो लोग शामिल रहे होंगे। किसी धारदार हथियार से लगभग पूरा गला रेता गया है। मौके पर काफी मात्रा में खून गिरकर जम गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान इलाका होने के कारण इधर लोगों का आना-जाना काफी कम है। सुबह करीब साढ़े दस बजे किसी चरवाहे की लाश पर नजर पड़ी और सूचना पुलिस को मिली। सीओ कलवारी विनय कुमार चौहान ने बताया कि सिद्धार्थनगर में दर्ज अपहरण के मुकदमे को हत्या में तरमीम करने की कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस कर रही है।

--------
सबसे पहले चरवाहे की पड़ी नजर
- रविवार को लगभग 10 बजे चनगहिया गांव के सामने बंधे के दक्षिण लोग भैंस चराने के लिए गए थे। चरवाहों ने खेत में खून से लथपथ शव देखा। उसके गले का लगभग तीन हिस्सा कटा हुआ था। मौके पर काफी मात्रा में खून गिरा था। वह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। इस बात की सूचना उन लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर बाद पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी विनय कुमार चौहान के अलावा फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव का निरीक्षण करने पर पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय का है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed