फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khushhalganj women are becoming self-sufficient by making slippers

चप्पल बनाकर खुशहाली ला रहीं खुशहालगंज की महिलाएं

Mon, 30 Nov 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Khushhalganj women are becoming self-sufficient by making slippers
खुशहालगंज में चप्पल बनातीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : BASTI
चप्पल बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं खुशहालगंज की महिलाएं
विज्ञापन

बस्ती। यदि आप भी कुछ करने की सोंच रहे हैं तो यह खबर आपके के लिए प्रेरणा बन सकती है। ऐसा इसलिए है कि कोविड-19 के चलते लॉकडाउन ने खुशहालगंज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना दिया। इन महिलाओं के पास आजीविका का कोई साधन नहीं था, लेकिन अब ये चप्पल बनाकर अपने जीवन में खुशहाली ला रही हैं।
दुबौलिया ब्लॉक क्षेत्र के खुशहालगंज गांव में मीना सिंह के पति बाहर प्राइवेट नौकरी करते थे। लॉकडाउन में वे घर आ गए। परिवार का भरण-पोषण इन्हीं की कमाई से चलता था। ऐसे में मीना ने खुद को आत्मनिर्भर बनाने की ठान ली। इस काम में उनके पति ने भी मदद की। मीना ने हाजीमलंग नाम से एक स्वयं सहायता समूह का गठन किया जिसकी वह अध्यक्ष बनीं और गांव की 11 महिलाओं को संगठन से जोड़ा। मीना बताती हैं कि उन्होंने यूट्यूब पर चप्पल बनाने के बारे में देखा था, जिसके बाद समूह से जुड़ी महिलाओं से धन इकट्ठा किया और सामुदायिक निवेश निधि से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली। इन्हीं पैसों से वे आगरा से चप्पल बनाने की मशीन ले आईं और अब इनकी टीम से जुड़ी महिलाओं में रुखसाना, जरीना खातून, अकीला बानो, जमीतुलनिशा, जैबुननिशा, अंजुम, रुकसार, फिरोजा, जहिदा, मोमिना, अलीमूननिशा चप्पल बनाने के काम में जुटी हैं।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार में धूम मचा रही चप्पल
समूह की ओर से बनाए जा रहे चप्पल स्थानीय बाजारों में धूम मचा रहा है। मीना बताती हैं कि सबसे अधिक डिमांड लेडिज चप्पलों की है, बताती हैं कि उनके यहां स्टाइलिस चप्पल भी बनाए जा रहे हैं, समूह से जुड़ी बाकी महिलाएं इस काम से काफी खुश हैं, कहती हैं कि इसकी मार्केटिंग भी वह स्वयं करती हैं। बताती हैं कि उनके यहां कई दामों के चप्पल उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग अपने बजट के अनुसार खरीद रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed