फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khoya Mandi was raided, shopkeepers closed their shops and fled.

Basti News: खोआ मंडी में छापा मारा, दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

Fri, 17 Oct 2025 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Khoya Mandi was raided, shopkeepers closed their shops and fled.
रोडवेज के पास दुकान पर छापेमारी के बाद सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा अ​धिकारियों की टीम - फोटो : samvad
बस्ती। दीपोत्सव को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की ओर से खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामग्री को लेकर लगातार छापेमारी कर रही है। बृहस्पतिवार को भी टीम ने नमूने भरे और संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त करते हुए नष्ट करा दिया। एसीएफ दिलीप पांडेय की अगुवाई में जिला अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार सिंह ने फूड इंस्पेक्टर अंकिता और अजय कुमार के साथ रोडवेज स्थिति खोआ मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही वहां भगदड़ मच गई और अधिकतर दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भाग निकले। टीम ने काफी देर तक इंतजार किया लेकिन कोई वारिस नहीं आया।
विज्ञापन

इस पर लावारिस खाद्य सामग्री और बिना तिथि और बिना नाम आदि वाले खाद्य पदार्थ को जब्त कर लिया। डीएओ ने बताया कि मंडी में छापेमारी के दौरान कई दुकानदार भाग निकले। उनके दुकान से 24 किलो नमकीन और 56 किलो पेड़ा और बर्फी बरामद हुआ। इस पर तिथि और नाम नहीं था। इसे जब्त करते हुए नष्ट की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा रुधौली में टीम ने एक सोनपापड़ी और वाल्टरगंज में खजूर लड्डू का एक-एक सैंपल भरा गया। बताया कि टीम को निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में गहनता से जांच करें, जहां कहीं भी मिलावटी सामग्री मिलने की सूचना मिले तत्काल छापेमारी करें। बताया कि दीपावली में किसी भी दशा में मिलावटी सामग्री बिक्री नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed