फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Khair Academy defeated Vipin Eleven Basti by 38 runs.

Basti News: खैर अकादमी ने विपिन इलेवन बस्ती को 38 रन से दी शिकस्त

Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Khair Academy defeated Vipin Eleven Basti by 38 runs.
क्रिकेट मैच में शानदार बल्लेबाजी करने पर उत्सावर्धन करते साथी ​खिलाड़ी स्रोत आयोजक
स्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में खैर क्रिकेट अकादमी और विपिन इलेवन बस्ती के बीच मुकाबला हुआ। खैर क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन कर विपिन इलेवन बस्ती को 38 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैर क्रिकेट अकादमी की टीम 21.5 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अब्दुल काशिफ ने 88 रन की शानदार पारी खेली। अभिनव ने 32 और अथर्व ने 18 रन बनाए। विपिन इलेवन बस्ती की ओर से विकास चौधरी ने पांच विकेट लिए। योगेश ने दो और विकास कुमार ने एक विकेट झटका।
विज्ञापन

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विपिन इलेवन बस्ती की टीम 20.3 ओवर में 131 रन पर सिमट गई। प्रशांत ने 38, विकास चौधरी ने 24 और अजय कुमार ने 17 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की ओर से अथर्व ने तीन विकेट लिए, जबकि आशुतोष, आशीष और सौरभ पाल ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार बल्लेबाजी के लिए अब्दुल काशिफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed