फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Keep a close eye on the activities of history-sheeters and criminals released from jail

Basti News: हिस्टीशीटरों, जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर रखें कड़ी नजर

Tue, 30 Jan 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Keep a close eye on the activities of history-sheeters and criminals released from jail
बस्ती। पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज ने सोमवार को परिक्षेत्र के तीनों जनपद बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के एसपी के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की। रेंज कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में आईजी ने अपराध नियंत्रण के संबंध में कई सुझाव दिए। गोष्ठी में एसपी बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी, एसपी संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता, एसपी सिद्धार्थनगर प्राची सिंह व परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण के दृष्टिगत ढाबा, होटल, बस स्टैंड आदि संवेदनशील स्थानों में रात्रि पैदल गश्त व चेकिंग में तेजी लाई जाए। हिस्ट्रीशीटरों एवं जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगाह रखी जाए। थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थान चिह्नित कर वाहन चेकिंग करने के साथ ही बैंक-एटीएम आदि के आसपास भी चेकिंग करने के निर्देश दिए। महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्रवाई, एससी-एसटी एक्ट में पीड़िता को सहायता राशि के लिए समय से प्रस्ताव समाज कल्याण विभाग को भेजने पर जोर दिया।
विज्ञापन

वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने, सर्राफा बाजारों की सुरक्षा, मृतक आश्रित नियुक्ति करने और जनपद में नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारी का कैशलेस कार्ड शीघ्र बनवाने को कहा। नक्शा नजरी बनाने,क्या करना है, क्या नहीं करना है व 117 सीआरपीसी की कार्यवाही के लिए निर्देशित करने को कहा। डायल 112 पर प्राप्त सूचनाओं पर भी कार्यवाही कराने एवं उसकी स्वयं समीक्षा करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed