फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Katihar Special arrived nine hours late and Guwahati-Amarnath Express arrived 6:30 hours late.

कटिहार स्पेशल नौ तो गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस 6:30 घंटे देरी से आई

Sun, 03 May 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Katihar Special arrived nine hours late and Guwahati-Amarnath Express arrived 6:30 hours late.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही है, जिससे तेज धूप और गर्मी में यात्रियों को कई घंटे तक प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ा है, शनिवार को जाने वाली कटिहार स्पेशल 9 तो गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 6:30 घंटे देरी से आई।
विज्ञापन



रेलवे समय सारणी के अनुसार कटिहार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सुबह 6:45 बजे स्टेशन पर आने का समय था, लेकिन 9 घंटे लेट होने से यह ट्रेन शाम को 4 बजे के बाद स्टेशन पर आई। इसके अलावा जो अन्य ट्रेनें विलंब से चल रही है। उनमें आनंद विहार स्पेशल 5 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल ढाई घंटे, दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 3:30 घंटे और गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6:30 घंटे की देरी से चल रही है। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे रुधौली क्षेत्र के यात्री राजेश कुमार और युसूफ अहमद ने बताया कि कटिहार स्पेशल ट्रेन से यात्रा करना था। ट्रेन के निर्धारित समय के अनुसार भोर में ही स्टेशन पर पहुंच गया। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से सफर करना है। वह ट्रेन काफी विलंब से चल रही है। ऐसे में पूरे दिन गर्मी में स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि गर्मी के चलते काफी परेशान होना पड़ा। साथ ही रास्ते में खाने-पीने की लिए जो सामान घर से लाया था, वह स्टेशन पर ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से लिए गए ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जो ट्रेनें विलंब से चल रही है, वह रास्ते में अपने समय को कवर कर लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये ट्रेनें रहीं निरस्त


गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच और छह पर चल रहे पैदल उपरिगामी पुल निर्माण कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से लिए गए यातायात पावर ब्लॉक के कारण इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, लाल कुआं एक्सप्रेस और गोरखपुर गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को आने-जाने में काफी असुविधा उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed