{"_id":"68daf6513d8319afba00bdcd","slug":"kasturba-students-understood-the-work-of-sdm-tehsildar-basti-news-c-207-1-sgkp1006-144933-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कस्तूरबा की छात्राओं ने समझा एसडीएम-तहसीलदार का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कस्तूरबा की छात्राओं ने समझा एसडीएम-तहसीलदार का काम
Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम का प्रभार संभालती कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा- विज्ञप्ति
भानपुर। मिशन शक्ति फेज 5 के तहत सोमवार को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय सल्टौआ की छात्राओं ने प्रशासनिक पदों की जिम्मेदारी निभाई। छात्रा अंशिका और साधना वर्मा को एक घंटे के लिए एसडीएम हिमांशु कुमार और तहसीलदार पंकज गुप्ता की कुर्सी पर बैठाया गया।
अधिकारियों ने छात्राओं को न्यायालय की कार्यप्रणाली और तहसील के विभिन्न पटलों के कार्य की जानकारी दी। साथ ही उन्हें मेहनत और लगन से पढ़ाई कर प्रशासनिक सेवाओं में आने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में तहसील कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय से वार्डेन पूर्णिमा दूबे, शिक्षिका सोनू देवी, एनटीकेएम यादव समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
वहीं, मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर की छात्राओं ने बैंक ऑफ बड़ौदा का भ्रमण किया। छात्राओं ने बैंकिंग व्यवस्था, लेन-देन की प्रक्रिया और ग्राहक सेवा से जुड़ी जानकारियां लीं। इस मौके पर शिक्षक विनोद कुमार, रवि प्रताप सिंह और शिक्षिका शिखा पांडेय मौजूद रहे।