फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Kanwar Yatra: Diversion will take place within the city from the night of 31st July.

कांवड़ यात्रा : शहर के भीतर 31 जुलाई की रात से होगा डायवर्जन

Mon, 29 Jul 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 29 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: Diversion will take place within the city from the night of 31st July.
भद्रेश्वरनाथ की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर रहेगी रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। फोरलेन के साथ ही कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने पर शहर के अंदर भी कई मार्ग डायवर्ट किए जाएंगे। 31 जुलाई बुधवार की शाम से इसे लागू किया जा सकता है। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए अधिकारी अंतिम फैसला लेंगे। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अभी कांवड़ियों की भीड़ शहर की तरफ नहीं है। इसलिए शहर में डायवर्जन का निर्णय 31 जुलाई को लिया जाएगा।
शहर क्षेत्र में बडेबन से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को बडेवन से टोल प्लाजा होते हुए पटेल चौक से पचपेड़िया मार्ग से गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। ब्लाॅक रोड-बड़ेवन से आने वाले छोटे वाहनों को ब्लॉक रोड से रौता की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। फव्वारा तिराहा-कंपनीबाग की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी चौराहा- शास्त्री चौक की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को न्याय मार्ग होते हुए कटरा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। मालवीय तिराहा-गांधीनगर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को मालवीय रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रौता चौराहा-मालवीय तिराहा से फव्वारा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को ब्लाक रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज तिराहा-मालवीय तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पचपेड़िया रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो पचपेड़िया रोड होते हुए पटेल चौक से गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। अस्पताल चौराहे से आने वाले वाहनों को सोनूपार/दक्षिण दरवाजा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। सोनूपार-डारीडीहा की तरफ किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
...
कांवड़ियों के वाहन भी होंगे डायवर्ट

फुटहिया-नगर, कलवारी, कप्तानगंज से कांवड़ियों के वाहनों को डायवर्ट कर वापस किया जाएगा। शहर क्षेत्र में बडेबन से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पटेल चौक-पचपेडिया रोड पर किसी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। हर्दिया चौराहा- सोनहा तथा रुधौली से आने वाले वाहनों को पटेल चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पॉलिटेक्निक चौराहा-पांडेय बाजार की तरफ जाने वाले वाहनों को रोक कर वापस चैनपुरवा की तरफ जाने दिया जाएगा।

हड़िया चौराहा-परसा जाफर मेंहदावल की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को रेलवे स्टेशन की तरफ न जाने देकर वापस किया जाएगा। परसा जाफर-परसा से कर्ण मंदिर की तरफ वाहनों को रोक कर वापस कर दिया जाएगा। शास्त्री चौक से रामचंद्र शुक्ल तिराहा की तरफ जाने वाले कांवड़ियों के वाहनों को मूड़घाट के तरफ डायवर्ट किया जाएगा। पुराना डाकखाना/कटरा की तरफ से आने वाले वाहनों को शास्त्री चौक के तरफ डायवर्ट किया जाएगा। रामचंद्र शुक्ल तिराहे व कंपनी बाग की तरफ से आने वाले कांवड़ियों के वाहनों को डायवर्ट करते हुए वापस कंपनी बाग की तरफ भेजा जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed