{"_id":"649c812c1e98011862066424","slug":"kanwar-yatra-administration-started-preparations-nhai-got-responsibility-basti-news-c-207-1-sgkp1006-558-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : प्रशासन ने शुरू की तैयारी, एनएचएआई को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : प्रशासन ने शुरू की तैयारी, एनएचएआई को मिली जिम्मेदारी
Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट्स भरे जाने, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने, चार एंबुलेंस सक्रिय रखने तथा क्रेन की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। निर्देश दिया है कि कांवड़ियों के मुख्य पड़ाव स्थलों पर सड़क सुरक्षा संबंधी स्टाल लगाए जाएं, प्रचार प्रसार के लिए बैनर लगाए जाएं तथा हेलमेट न लेकर चलने वाले कांवरियों को हेलमेट सशुल्क उपलब्ध कराया जाए। सीएमओ को भी निर्देशित किया कि नेशनल हाईवे पर स्थित पीएचसी/सीएचसी 24 घंटे खुला रखें तथा एंबुलेंस सक्रिय रखें।
डीएम प्रियंका निरंजन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ले रही थीं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को निर्देशित किया है कि सभी लिंक रोड का निरीक्षण करने तथा आवश्यक सुरक्षा संबंधी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार उपजिलाधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी भी क्षेत्र का भ्रमण करके अपनी रिपोर्ट देंगे। निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर कोई भी अनधिकृत वाहन खड़ा नहीं होगा। टोल प्लाजा के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जाएगी तथा सभी लेन खुले रहेंगे। नेशनल हाईवे के किनारे ले बाई तैयार कराएं, जहां पर वाहन खड़े हों। सभी पेट्रोल पंप के टॉयलेट सक्रिय रखने के अलावा मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित करने का निर्देश दिया है।
कहा कि अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने और उनको अस्थाई गौशाला में रखा जाए। बरसात से पहले सभी नालों की सफाई रखी जाए, सड़क के किनारे अवैध ढाबों, अवैध टैक्सी स्टैंड, अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बड़ेवन फ्लाईओवर के नीचे डिवाइडर का निर्माण कराने का निर्देश दिया है ताकि वाहनों को नियंत्रित किया जा सके। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के पहले मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगवा दें। निर्देश दिया कि जनपद में चिन्हित 40 ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षात्मक कार्य भी किया जाए। संचालन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशवलाल ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद्र, सीएमओ डॉ. आर.पी. मिश्रा, आरटीओ रविकांत शुक्ला, सीओ सदर आलोक प्रसाद, टीएसआई कामेश्वर सिंह, प्रियंकमणि त्रिपाठी, मनोज सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।